अपराध

SO शेंकी कुमार एक्सीडेंट प्रकरण में कमेंट करना पुलिसकर्मियों को पड़ेगा भारी, खंगाला जा रहा है रिकार्ड

देहरादून: दो दिन पहले राजपुर थानाध्यक्ष शेंकी कुमार की ओर से वाहनों को टक्कर मारने के मामले में कुछ पुलिसकर्मियों को कमेंट करना भारी पड़ सकता है।पुलिस विभाग का सोशल मीडिया सेल कमेंट करने वाले पुलिसकर्मियों का रिकार्ड खंगाल रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

राजपुर क्षेत्र में हुई सडक दुर्घटना के प्रकरण में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने थानाध्यक्ष राजपुर को तत्काल निलम्बित किया गया था। प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थनापत्र पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। निष्पक्ष एंव पारदर्शी कार्यवाही के लिए विवेचना सीनियर इंसपेक्टर को सौंपी गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम भेजकर तत्कालीन थानाध्यक्ष राजपुर का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा किसी भी संभावना को देखते हुए परीक्षण के लिए उनके ब्लड सैम्पल लिये गए, जिसे शीघ्र ही विस्तृत परीक्षण हेतु फ़ॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भी अपनी प्रतिक्रियाएं तथा कमेंट किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिनके द्वारा प्रकरण में उच्च अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर अपनी प्रतिक्रियाएं व कमेंट किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना व शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधिनस्त नियुक्त पुलिस कर्मियो को अवगत करा दे कि किसी भी प्रकरण में सक्षम अधिकारी की ओर से लिए गए निर्णयों पर यदि कोई सरकारी कर्मचारी कमेंट अथवा अपनी प्रतिक्रिया देता है तो वह कर्मचारी आचरण नियमावली के साथ- साथ पुलिस मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का भी स्पष्ट उल्लंघन माना जायेगा, जिसके तहत संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। एसएसपी ने सभी थाना व शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button