अपराध

ब्रेकिंग: सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट वाहन से मिले पुरुष व महिला के शव, क्षेत्र में सनसनी

देहरादून: सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट एक महिला व पुरुष का शव वाहन में मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है।

सूचना पर तत्काल एसपी सिटी प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट व चौकी प्रभारी शोएब अली मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगनार टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था जबकि महेश्वरी देवी विधवा है।

घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संधिक्त स्थिति नहीं पाई गई व दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के स्वजनों की ओर से अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों ने अत्यधिक शराब पी थी। घटना के समय वाहन स्टार्ट था व संभवत रात में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस व तापमान के प्रभाव के कारण दोनों की मौत हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम ने किया।निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं मिले हैं। शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button