कानों सुनी

मतदान के बाद बढ़ी निशंक की सरगर्मी, निकाले जा रहे हैं कई मायने

देहरादून: विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की एकाएक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। गत दिनों निशंक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। उस दौरान भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद निशंक ने पार्टी के कई आला नेताओं से मुलाकात की है।

रविवार को देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर भेंट की। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मतगणना से ठीक पहले बैठकों का दौर बढ़ने से पार्टी में हलचल मची हुई है। इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button