कानों सुनी

नकलचियों के साथ- साथ चोरी हुई भैंसों को ढूंढेंगी यूके पुलिस, सीएम दरबार पहुंचा है भैंस चोरी का मामला, पुलिस को दिए जांच के आदेश

देहरादून: एक महिला को भैंस चोरी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए साढ़े सात महीने तक संघर्ष करना पड़ा। सीएम के दरबार में जब इस मामले की शिकायत पहुंची तो उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हो पाई। उत्तराखंड पुलिस अब यूकेएसएसएससी मामले में फरार चल रहे नकलचियों के साथ भैंसों को भी ढूंढेगी।

जनवरी 2022 को अर्जुनपुर क्षेत्र के हाथीखाल निवासी खष्टी देवी की गोशाला से दो भैंसें चोरी हो गईं। अगले दिन महिला भैंस चोरी की शिकायत लेकर मंडी पुलिस चौकी पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। फिर वह अपनी शिकायत लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंची लेकिन यहां भी उन्हें मंडी पुलिस चौकी जाने के लिए कहा गया।

सात महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज नहीं की तो खष्टी देवी ने सीएम को प्रार्थनापत्र भेजा। सीएम कार्यालय से निर्देश आने के बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button