कानों सुनी
हरीश रावत-बेटे आनंद रावत के बीच सोशल मीडिया पर वार के बाद प्यार! अब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहीं ये बातें

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत के येड़ा विवाद के बाद एक नई पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रावत ने एक टीवी चैनल पर आए इंटरव्यू को शेयर करते हुए अपने बेटे को ‘लगे रहो आनंद’ कहते हुए प्रोत्साहित किया है। चार मिनट का वीडियो आनंद द्वारा बेरोजगार को फ्रेंच सिखाने पर व अन्य सहयोग करने पर आधारित है।
रावत ने लिखा कि, अपने माझी से न शर्मिंदा रहो, रोज सूरज बनके ताबिंदा रहो, मौत से बचने की एक तरकीब है, दूसरों के जेहन में जिंदा रहो। आगे रावत ने कहा कि, सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रदेश में रोजगार के मुद्दे पर सरकारी उदासीनता पर तंज कसती हुए पेास्ट की थी।




