अपराध

इंसाफ न मिलने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं…मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे चाचा-चाची और एक पुलिसकर्मी हैं… सरकार से निवेदन हैं कोई पुलिसकर्मी कमीशन न खाए…वीडियो में इतनी बात कहकर नहर में कूद गया युवक, शव बरामद

देहरादून: सिस्टम से तंग आकर एक युवक ने वीडियो बनाते हुए नहर में छलांग लगा दी। वीडियो में युवक ने अपने चाचा-चाची और एक पुलिसकर्मी को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। एसडीआरएफ ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। शनिवार को विकासनगर निवासी युवक अजय ने शक्तिनहर के किनारे पहले वीडियो बनाया। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसके चाचा व चाची ने उनकी जमीन बेच दी है और रुपये खा गए हैं।

इस मामले में उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई तो एक कांस्टेबल उनके घर आया। कांस्टेबल ने उसके चाचा-चाची व अन्य से 20 हजार रुपये रिश्वत ली और उल्टा उसे ही जेल में डालने की धमकी दी। वीडियो में युवक कह रहा है कि वह इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या कर रहा है। उसकी पत्नी व बच्चों को उसका हिस्सा मिले। युवक सरकार से भी निवेदन कर रहा है कि ऐसा सिस्टम बनाएं कि कोई पुलिसकर्मी कमीशन न खाएं। जिस तरह से मैं मर रहा हूं इस तरह मरने को कोई मजबूर न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button