देहरादून: शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को निलंबित कर दिया है। उन पर आयोग का सचिव रहते हुए लापरवाही बरतने का आरोप है। बडोनी के कार्यकाल में ही स्नातक स्तर का पेपर लीक हुआ था। ऐसे उन पर भी मिलीभगत का आरोप लग रहा है।
दूसरी ओर सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में आयोग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है, क्योंकि यह पेपर आयोग के अंदर से ही लीक हुआ। इस मामले में पूर्व सचिव से भी पूछताछ हो सकती है। बता दें कि बडोनी प्रतिनियुक्ति पर आयोग में सचिव पद पर तैनात थे। पेपर लीक मामले में जब उनकी लापरवाही सामने आई तो सरकार नही एक सप्ताह पूर्व ही उनकी प्रति नियुक्ति समाप्त करते हुए शासन में बैठा दिया था।

More Stories
मंदिर से मूर्तियां व चढ़ावा चोरी करने वाले 03 आरोपी 24 घंटे गिरफ्तार, कबाड़ी भी शामिल
दून में बुलडोजर एक्शन से ड्रग्स माफियाओं की टूटी कमर, नशा तस्करों के घर हुए जमींदोज
बुजुर्ग महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, घर में काम करने वाला नौकर गिरफ्तार