अपराध

Ankita Murder Case: अंतिम बार पुलकित के साथ स्कूटी पर देखी गई थी अंकिता, एसआई व वन कर्मी ने बताईं कई अहम बातें

कोटद्वार: अंकिता हत्याकांड मामले में कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को पुलिस की फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट की प्रभारी एसआई संध्या नेगी और पशुलोक बैराज के फाॅरेस्ट चेक पोस्ट में तैनात रहे वनकर्मी आशीष पुरोहित ने अपने बयान दर्ज कराए। वन कर्मी ने घटना के दिन स्कूटी चला रहे पुलकित आर्य की पहचान की। बताया कि स्कूटी के पीछे एक लड़की बैठी हुई थी। स्कूटी के पीछे मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने पास के गांव कौड़िया जाने की बात बताई थी।

एसआई ने बताया कि उसने अंकिता के कमरे और सामान का निरीक्षण किया, लेकिन मौके पर किसी तरह के चांस फिंगर प्रिंट नहीं मिले। बताया कि 23 सितंबर को वह फॉरेंसिक टीम के साथ वनंतरा रिजार्ट पहुंचीं। वहां अंकिता भंडारी के कमरे का गहनता से निरीक्षण किया। कमरे में एक बैग था, जिसमें मृतका के कपड़े थे।  कमरे में रखे टेबल पर एक सिमकार्ड और डेबिट कार्ड भी मिला। इसके अलावा अन्य डेबिड कार्ड, आधार कार्ड व स्वदेशी आयुर्वेद के कई कार्डों के साथ मोबाइल खरीद का एक बिल भी बरामद हुआ। मोबाइल 19 सिंतबर, 2022 को खरीदा गया था।  एसआईटी की ओर से इस हत्याकांड मेंं 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 17 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button