देहरादून: प्रदेश के 6 जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। शासन की ओर देहरादून सहित पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर के सभी जिलाधिकारी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं । वहीं थाना चौकी प्रभारी को भी वायरलेस सैट पर हाई अलर्ट रहने को कहा गया है।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन व हादसों के कारण कई जाने जा चुकी हैं। जगह-जगह बाढ़ का खतरा बना हुआ है और कई लोग बाढ़ की चपेट में आने से बेघर हो चुके हैं। शासन ने आमजन से भी अपील की है मौसम को देखते हुए यात्रा करने से बचें।

More Stories
देहरादून में रेड अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने सतर्कता बढाने के दिये निर्देश
भारी बारिश का अलर्ट, 18 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद