देहरादून: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

More Stories
स्कूल खुलने से महज 15 मिनट पहले डीएम का आदेश, बारिश के चलते देहरादून में सभी स्कूलों में अवकाश
भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड के पांच जिलों में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
देहरादून में रेड अलर्ट के चलते कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी