कोटद्वार: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तबाही का सिलसिला जारी है। कोटद्वार में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आया है। वहीं, एक स्थान पर सड़क खोह नदी में समा गई। इसके साथ ही आठ दिन बाद भारी वाहनों के लिए खुला हाईवे फिर से बंद हो गया है।
सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

More Stories
देहरादून में आज भी स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के अलर्ट पर प्रशासन का फैसला
भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में 20 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी वर्षा के अलर्ट के मद्देनजर 19 अगस्त को पौड़ी जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद