अपराध

शर्मनाक: कलयुगी पिता ने दूसरी शादी करने के लिए घोंट डाला दो मासूम बच्चियों का गला, पहली पत्नी किसी व्यक्ति के साथ हो गई थी फरार

डोईवाला: राजधानी देहरादून से 25 किलोमीटर दूर डोईवाला में एक दिल को झंकझोरने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बाप ने दूसरी शादी करने के चलते अपनी दो मासूम बेटियों का गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बच्चोंं की नानी ने दामाद के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता आशु देवी निवासी केशवपुरी डोईवाला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रीना की शादी पांच साल पहले जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी दो पुत्रियां हुई हैं इसमें बड़ी आंचल साढ़े तीन और छोटी अनुषा डेढ़ वर्ष की है। जितेंद्र अपनी पत्नी को मारता पीटता था जिसके कारण वह हैदराबाद चली गई। इसके बाद जितेंद्र ने दूसरी शादी करने की ठानी। शुक्रवार की शाम को उसने अपनी दोनों बेटियाें की गला दबाकर हत्या कर दी। एसएसआइ राकेश शाह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button