Spread the love
         
 

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के रायपुर प्रत्याशी नवीन पिरसाली के साथ धक्कामुक्की व मारपीट कर दी। रायपुर थाना पुलिस ने 25 से 30 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आप प्रत्याशी पिरसाली ने बताया कि बुधवार शाम करीब वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपने लाडपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाहर गैलरी में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। वह और उनकी महिला साथी बाहर की तरफ दौड़े, वहां देखा कि भाजपा के लोग जबरदस्ती पार्टी के झंडे उतारकर नीचे फेंक रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मारपीट करते हुए धक्की मुक्की व गाली गलौच करनी शुरू कर दी। कुछ महिला कार्यकर्ता बीच बचाव के लिए बीच में आई तो आरोपितों ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्कामुक्की शुरू कर दी।

About Author