एक्सक्लूसिव न्यूज़

ब्रेकिंग :भाजपा के प्रदेश प्रभारी के सामने गरमाया मालन पुल टूटने का मुद्दा, प्रभारी ने दो टूक में कहा दून में डेरा जमाने के बजाए आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ें हों विधायक

देहरादून: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पार्टी के उन सभी विधायकों को अपनी विधानसभा में जाकर आपदा से प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने का फरमान जारी किया है, जो पिछले कई दिनों से देहरादून में डेरा जमाए हुए हैं। राज्य में भारी बारिश से आपदा के हालात जानने के लिए गौतम की इस वर्चुअल बैठक में कोटद्वार के मालन पुल टूटने का मुद्दा भी गरमाया। पार्टी प्रभारी ने बैठक में शामिल लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से पुल का ब्योरा तलब किया। महाराज ने बताया कि इस प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जनता के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है।

पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, मानसून की भावी चुनौतियों से निपटने की विधायक व जिलाध्यक्ष अभी से तैयारी कर लें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है कि वे स्थानीय जनता के अलावा आपदा में फंसने वाले यात्रियों के लिए भोजन, पानी, बच्चों के लिए दूध फल आदि की व्यवस्था पूरी सक्रियता के साथ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button