May 27, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

सरेआम दबंगई के वायरल वीडियो का SSP ने लिया संज्ञान, घुटनाें पर लाकर तोड़ा अभिमान

देहरादून: जौलीग्रांट स्थित चाय सुट्टा बार के बाहर सरेआम दबंगई करने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का एसएसपी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसांई को तत्काल आरोपितों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी किए। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दबंगई करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर उन्हें घुटनों के बल लेकर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे थे।

विडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल वीडियो में दिख रहे दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया। निर्देशो के तहत वीडियो में दिख रहे दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए डोईवाला कोतवाली में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने वीडियो की जांच की तो वायरल वीडियो चाय-सुट्टाबार, जौलीग्रान्ट के बाहर का होना प्रकाश में आया तथा विडियो में झगड़ा करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के भी डोईवाला क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली।

जिस पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्तियों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो व्यक्तियो की पहचान 1- अर्पित निवासी आर्य नगर डोईवाला, उम्र 27 वर्ष 2-आदित्य निवासी प्रेम नगर, डोईवाला, उम्र 25 वर्ष और 3- गुरतेज सिंह निवासी आर्य नगर, डोईवाला, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई। डोईवाला पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।

About Author