देहरादून: साइबर ठग ने प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की फोटो लगाकर अधिकारियों को वाट्सएप से मैसेज भेजे और तत्काल पैसे डालने को कहा। अधीनस्थों ने जब इस संबंध में प्रमुख सचिव से बात की तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा। प्रमुख सचिव की फोटो वाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर एक साल पहले भी इसी तरह ठगी का प्रयास किया जा चुका है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो वाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर अधिकारियों व परिचितों को वाट्सएप पर मैसेज भेजे। मैसेज में ठगों ने लिखा कि उनका कोई प्रोजेक्ट चल रहा है जिसके लिए धनराशि की जरूरत है। उनके खाते में कोई तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसलिए तत्काल रकम भेजो। ठगों ने मैसेज में यह भी लिखा कि काम हो जाने के बाद धनराशि वापस लौटा दी जाएगी। रकम भेजने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने रसीद भेजने को भी कहा। ठगी का एहसास होने पर प्रमुख सचिव ने तत्काल इसकी शिकायत एसएसपी से की।

प्रमुख सचिव ने कहा कि 28 मार्च 2024 को भी इसी प्रकार विभागीय अधिकारियों से इसी तरह से ठगी का प्रयास किया गया था। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

More Stories
कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार
IPS बनने का सपना टूटा, ठगी का रास्ता चुना; पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया