February 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

बिना आराम किए नॉनस्टॉप बस चला रहा था ड्राइवर, लालतप्पड़ के निकट नींद की झपकी आने से पलटी बस, बाल-बाल बची 17 यात्रियों की जान

देहरादून: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले राजधानी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। डोईवाला स्थित लालतप्पड़ के निकट एक बस हादसाग्रस्त हो गई। बस ड्राइवर नींद में था और उसने बस खेतों में डाल दी। बस में चालक परिचालक सहित 17 सवारियां थीं। गनीमत रही कि किसी गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि चालक नॉनस्टॉप बस चला रहा था। एसपी ट्रैफिक देहरादून अक्षय कौंडे ने घटनास्थल का जायजा लेकर बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जाती किये हैं।

बुधवार सुबह साढ़े चार बजे एक निजी बस दिल्ली से देहरादून आ रही थी। बस लाल तप्पड़ फनवैली के समीप अनियन्त्रित होकर पलट गई । हादसे के समय बस में चालक, परिचालक सहित 17 यात्री सवार थे । पुलिस ने चालक से बातचीत की तो पता चला कि बस मालिक ने उन्हें आराम नहीं करने दिया, जिसके कारण उसे नींद की झपकी आ गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हादसे की वजह ड्राइवर को आराम नहीं करने देना है। कुछ घायलों को इलाज के लिए एम्स भेजा गया है।

About Author