अपराध

दुखद: पौड़ी के पेडुलस्यू में नहाने गए चार युवकों में से दो की गदेरे में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

पौड़ी: पौड़ी के राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव के दो युवाओं की गदेरे में नहाते समय डूबकर मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है।

रविवार को तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं चार स्थित तल्ली ढांढरी के चार युवा डुंगरी गांव के समीप डकुल्या गदेरे में नहाने गए। जहां भीराडांगू स्थान पर गदेरे में नहाने के लिए दो युवक उतरे जबकि दो किनारे पर ही रहे। जैसे ही उन्होंने दोनों को पानी में डूबता देखा तो वे दोनों भी उन्हें बचाने पानी में उतर गए। जैसे-तैसे पानी में डूबे दोनों युवाओं को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद व 108 से युवाओं को पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पेडुलस्यूं चार राजस्व क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ली डुंगरी निवासी प्रमोद सिंह (32) पुत्र रघुवीर सिंह और मोहित नेगी (34) पुत्र महावीर सिंह की गदेरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि गदेरे में यह स्थान दुर्घटना संभावित है लेकिन यहां सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वहीं विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button