राजनीति

ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका,डेढ़ माह पहले आप की कमान संभालने वाले बाली ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। करीब डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में आप की कमान संभालने वाले दीपक बाली ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है।

काशीपुर के बड़े कारोबारी बाली करीब दो साल पहले आप में शामिल हुये थे। बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वह काशीपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी रहे।

विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीएम चेहरा कर्नल कोठियाल थे। लेकिन चुनाव में हार के बाद कोठियाल निष्क्रिय पड़ गये थे। इसके बाद 29 अप्रैल को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया था। दूसरी ओर पद छोड़ने के बाद दीपक बाली ने कहा कि मैं मंगलवार को देहरादून पहुंच रहा हूं। इस्तीफे के कारणों और आगे किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने आदि के बारे में मैं वहीं पूरी बात रखूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button