ऋषिकेश: नगर निकाय चुनाव में सबसे हॉट सीट मानी जा रही ऋषिकेश में मास्टर फेल हो गए। जबकि शंभू ‘पास’ हो गए। हालांकि भाजपा के शंभू पासवान और निर्दलीय प्रत्याक्षी दिनेश चंद्र मास्टर के बीच आखिरी तक टक्कर चलती रही। आखिरी राउंड में शम्भु पासवान को विजेता घोषित किया गया। वहीं कांग्रेस के दीपक तीसरे स्थान पर रहे।
इस सीट को लेकर भीतरी और बाहरी की टक्कर खुलकर सामने आई। स्थिति यह बन गई कि गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी भी मास्टर के पक्ष में चुनावी सभा मे पहुंचे थे, वहीं मतदान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्रअग्रवाल का खुलकर विरोध भी हुआ।
शंभू पासवान भाजपा 23999
दिनेश चंद्र मास्टर निर्दलीय 20980
दीपक कांग्रेस 11555

More Stories
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल
Breaking: गणेश गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह कैंपेन कमेटी के चेयरमैन
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट