Uncategorizedराजनीति

आप का घोषणापत्र जारी, सभी वर्गों को साधने की कोशिश, जानिए किस वर्ग के लिए क्या हैं वायदे

देहरादून: उत्तराखंड में पहली बार सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी की ओर से सभी वर्गों को ध्यान में रखकर घोषणापत्र जारी किया गया है। पार्टी की ओर से हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई है। पार्टी की ओर से सबसे बड़ी घोषणा गैरसैण को शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड की परिसंपत्ति का मालिक उत्तराखंडी ही होगा। उत्तराखंड में जन भावनाओं के अनुरूप छह नए जिलों का गठन किया जाएगा, उत्तराखंड में मजबूत भू कानून लागू किया जाएगा। वहीं युवाओं के लिए हर घर रोजगार, युवाओं के लिए अवसर अपार, महिलाओं के लिए सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड, सेहत में स्वस्थ उत्तराखंड सुखी उत्तराखंड, सैन्य धाम में सैनिकों को सम्मान, किसानों के लिए संपन्न किसान खुशहाल उत्तराखंड, राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था, पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड बनेगा विश्व के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी, बुजुर्गों के लिए बुजुर्गों को मुफ्त् तीर्थ दर्शन, व्यापारियों के लिए व्यापार में उत्तराखंड होगा नंबर वन, खेल क्षेत्र में उत्तराखंड बनेगा खेल की राजधानी, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, प्रवासी उत्तराखंड, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, पर्यावरण, आपदा एवं पुनर्वास, अनुसूचित जात व अनुसूचित जन जाति व पिछड़े वर्ग को सम्मान, मलिन बस्तियाें के लोगों को मालिकाना हक, वरिष्ठ नागरिकाें की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति महीने सहित अन्य कई घोषणाएं शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button