अपराध

आस्था से खिलवाड़! केदारनाथ धाम में ‘नंदी’ को छू रहा डॉग, यूट्यूबर ने बनाया वीडियो; तीर्थ-पुरोहितों में उबाल

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में एक डॉग का भगवान ‘नंदी’ को छूने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूट्यूबर द्वारा बनाए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद तीर्थ-पुरोहितों में उबाल है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी ने वीडियो की जमकर निंदा की है। कमेटी ने उत्तराखंड सरकार को शिकायत पत्र भेजकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सरकार को लिखे पत्र में यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कहा कि वीडियो ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। ‘मैंने बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को यूट्यूबर की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।अजय ने बताया कि इस मामले में बीकेटीसी ने केदारनाथ स्थित पुलिस आउट-पोस्ट में यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह (यूट्यूबर) अपने कुत्ते को केदारनाथ मंदिर के पवित्र परिसर में लाया और इसे अपने पैरों से पूजनीय ‘नंदी’ बैल को छूते हुए देखा गया था’। यह कृत्य अत्यधिक आपत्तिजनक है और इससे भक्तों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। अजेंद्र अजय ने कहा, यह भी खेदजनक है कि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और समिति के सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद, किसी ने भी यूट्यूबर को यह यह कृत्य करने से नहीं रोका और न ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button