अपराध

पुलिस चौकी में महिला के साथ बर्बरता, बेरहमी से पीटा, करेंट लगाया, महिला अस्पताल में भर्ती, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

देहरादून: देहरादून की जोगीवाला पुलिस चौकी में महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को पुलिस चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए चौकी ले गई थी। आरोप है कि चौकी में उसे थर्ड डिग्री टार्चर दिया गया। बिजली का करंट लगाने के साथ गाली-गलौज की गई। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारीके अनुसार महिला एक मोहकमपुर स्थित एक फ्लैट में पिछले दो साल से साफ सफाई का काम करती है। फ्लैट मालिक किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। 15 मई को फ्लैट मालिक देवेंद्र दून वापस पहुंचे तो पाया कि फ्लैट से सोने व चांदी के जेवरात और नकदी गायब है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इस पर पुलिस देवेंद्र ध्यानी के फ्लैट में झाड़ू-पोछा करने वाली नेहरू कालोनी क्षेत्र निवासी मंजू उर्फ श्रमी से पूछताछ करने के लिए रविवार को उनके घर पहुंची। पीडि़त महिला ने बताया कि तीन महिला और एक पुरुष कांस्टेबल उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें घर में बुरी तरह पीटा और सारा सामान बिखेर दिया। इसके बाद उसे चौकी ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button