अपराध

1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते मुख्य कोषाधिकारी व एकाउंटेंट गिरफ्तार, विजिलेंस ने किया ट्रैप

देहरादून: विजिलेंस सैक्टर हल्द्वानी ने ट्रैप लगाकर मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल दिनेश राणा, (वित्त अधिकारी 2010 वैच) एवं एकाउंटेंट बसन्त जोशी को 1.20 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय नैनीताल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जनपद नैनीताल में विभिन्न न्यायाधीशों के वैयक्तिक सहायकों ने स्वयं एवं सहकर्मियो के एसीपी का लाभ दिलाये जाने के लिए जिला न्यायाधीश नैनीताल को प्रार्थनापत्र दिए थे। जिस पर जिला न्यायाधीश नैनीताल की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था।

इस कमेटी में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश हल्द्वानी अध्यक्ष, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश नैनीताल एवं मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल दिनेश कुमार राणा को सदस्य के तौर पर नामित किया गया था। समिति की आख्या पर अध्यक्ष कमेटी प्रथम अपर जिला न्यायाधीश हल्द्वानी एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश नैनीताल के हस्ताक्षर के पश्चात् रिपोर्ट मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा को प्रेषित की गई थी। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने अपने एकाउन्टेन्ट बसन्त जोशी के माध्यम से उपरोक्त कर्मियो को उक्त एसीपी की पत्रावली में हस्ताक्षर करने एवं एरियर दिलाने की एवज में प्रत्येक कर्मचारी से 30-30 हजार रुपये की रिश्वत की माँग की जा रही थी। इस सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश नैनीताल की ओर से कार्यवाही के लिए सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी को शिकायती पत्र अग्रसारित किया गया था।

शिकायत पर विजिलेंस सैक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जाँच करने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल दिनेश राणा, (वित्त अधिकारी 2010 वैच) एवं एकाउंटेंट बसन्त जोशी को शिकायतकर्ता से 1,20,000/- रूपये (एक लाख बीस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय नैनीताल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी। उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button