अपराध

सुद्धोवाला जेल में गुप्ता बंधुओं को VIP ट्रीटमेंट की सूचना पर डीएम व एसएसपी का छापा

देहरादून: देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या मामले में सुद्धोवाला जेल में बंद आरोपित गुप्ता बंधुओं को VIP ट्रीटमेंट की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका व एसएसपी अजय सिंह ने रविवार देर रात सुद्धोवाला जेल में अचानक छापा मारा। इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। हालांकि जांच में सूचना झूटी पाई गई। बताया जा रहा है कि यह छापा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मारा गया।

सूत्रों की माने तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं। आरोपियों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिलने की बात भी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रहीं हैं। जब यह बात उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आई तो उन्होंने एसएसपी व डीएम को औचक निरीक्षण के निर्देश जारी किए।

बता दें कि जेल में हर बैरक व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, और अभी कैदियों को जेल में बना खाना ही दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से सुद्धोवाला जेल सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं, यहां अभी तक vip ट्रीटमेंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button