July 31, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

हरिद्वार में बड़ा हादसा: बंद पड़ी गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ यातत्रियों की मौत

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास बंद पड़ी गंगनहर में स्नान के दौरान चार कांवड़ यात्री डूब गए। सभी की उम्र हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व राहत दल को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से करीब 17 कांवड़ यात्रियों का एक दल गंगाजल लेने हरिद्वार आया था। वापसी से पहले सभी ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पिछले कई दिनों से गंगनहर में भारी मात्रा में सिल्ट आने की वजह से नहर को बंद किया गया था। हालांकि नहर के बीच-बीच में बने गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था।

बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान चार किशोर ऐसे ही एक गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया। डूबने वाले किशोरों की पहचान शिवांशु, नीतेश, भरत व रोहित निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

घटना के बाद कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बंद नहरों, बैराजों और प्रतिबंधित जल क्षेत्रों में स्नान करने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

About Author