कोटद्वार : दीपावली की छुट्टियों के बाद बाइक पर सवार होकर कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रहे एक शिक्षक की हाथी के हमले में मौत हो गई। जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम गवाना में तैनात शिक्षक सतेंद्र सिंह दीपावली की छुट्टी के बाद गुरुवार सुबह बाइक से गुरुवार से विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस बीच कोटद्वार से करीब 3 किलोमीटर आगे लालपुल के समीप उन पर हाथी ने हमला कर दिया।
हाथी के हमले से सतेंद्र बाइक सहित खो नदी में जा गिरे। मौके से गुजर रहे वन गुज्जरों की मदद से पुलिस ने उन्हें खड्ड से सड़क में निकाला और उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली