देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को 13वां DGP मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ कैडर जॉइन करने के साथ ही पदभार भी ग्रहण करने जा रहे हैं। नए डीजीपी की ताजपोशी को लेकर पुलिस मुख्यालय में तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस को नया मुखिया मिलने के साथ ही PHQ स्तर पर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ इससे पहले एसएसबी में एडीजी पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में वह सबसे वरिष्ठ हैं। सूत्रों की माने तो कार्यवाहक डीजीपी अभिनव को शासन में तैनाती मिल सकती है। अभिनव कुमार के पास ADGLO भी है ऐसे में किसी दूसरे ADG को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार