अपराध

UKSSSC पेपर आउट का मास्टरमाइंड खालिद व उसकी बहन गिरफ्तार

हरिद्वार: UKSSSC परीक्षा का पेपर के तीन पन्ने आउट करने https://britamabetlogin.blogspot.com/ वाले मास्टरमाइंड खालिद को हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसे लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। खालिद को दबोचने के लिए पुलिस ने उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद किसी बिचौलिया को बीच मे डालकर उसे वापस हरिद्वार आने के लिए मजबूर किया। जैसे ही वह हरिद्वार पहुंचा तो उसे हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुष्टि की कि खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि खालिद की गिरफ्तारी इस मामले की जांच में अहम मोड़ साबित होगी और बहुत जल्द अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खालिद को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे घोटाले से जुड़े पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button