देहरादून: सड़क निर्माण में कटान हुई भूमि के मुआवजे के ऐवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने वाले प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अमीन को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की चल अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।
एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि सड़क निर्माण में कटान के दौरान उनकी भूमि भी जद में आ गई। जब उन्होंने मुआवजे की बात की तो टिका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय उत्तरकाशी उनसे रिश्वत की मांग करने लगा।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम गठित की गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से सड़क निर्माण में कटान हुई भूमि के मुआवजे के ऐवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार