अपराध

वीडियो: जितेंद्र कुमार सुसाइड केस: हिमांशु चमोली के 04 और साथी पहुंचे सलाखों के पीछे

पौड़ी: बहुचर्चित जनपद पौड़ी के ग्राम तलसारी निवासी युवक जितेन्द्र कुमार सुसाइड केस में पौड़ी पुलिस ने सरगना हिमांशु चमोली के चार और साथियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचक एवं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप इस मामले में आरोपी शुभम खण्डूरी, गौरव काम्बोज, विकास शाह एवं अभिषेक गैरोला के विरूद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम की ओर से इस मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया एवं जांच जारी है तथा जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रकरण में शामिल पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभंम खण्डूरी (उम्र-29 वर्ष), निवासी-कोठारी मोहल्ला थाना डोईवाला,जनपद देहरादून।
  2. गौरव काम्बोज, निवासी- बुलावाला, डोईवाला देहरादून
  3. विकास शाह (उम्र- 41 वर्ष), निवासी- हरिद्वार रोड, भानियावाला तिराह देहरादून।
  4. अभिषेक गैरोला (उम्र- 25 वर्ष) निवासी- बड़कोट रानीपोखरी देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button