अपराध

दर्दनाक हादसा: गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने गए चार युवक नदी में डूबे, तीन की मौत, एक की तलाश जारी

हल्द्वानी: बागेश्वर के कपकोट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गर्मी से निजात पाने को गधेरे में चार युवक नहाने गए थे। चचेरे भाई समेत तीन युवकों की गधेरे में डूबने से मौत हो गई है। एक युवक की तलाश जारी है।

कपकोट तहसील के गोगिना गांव में बर्थी गधेरे में नहाने गए चार युवकों में चचेरे भाई समेत तीन की मौत हो गई है। एक की तलाश जारी है। इसमें से तीन लड़के हल्द्वानी तथा बिंदुखत्ता से अपने गांव आए थे। मृतक भाइयों में एक के पिता एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं तो दूसरे के राजस्थान कोटा में फौज में तैनात हैं। गांव के चार बच्चे डूबने से गांव में कोहराम मच गया है।

कपकोट तहसील के गोगिना गांव में सोमवार की सुबह हृदय विदारक घटना हुई। घरों से नाश्ता करने के बाद चार किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। जिसमें तीन बच्चे हल्द्वानी तथा बिंदुखत्ता में पढ़ते हैं। वह अवकाश पर इस बीच घर आए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। 

गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए।जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया है। एक किशोर को प्रशासन की टीम खोज रही है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 16 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्षीय अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला चचेरे भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button