अपराध

शादी समारोह से वापस जाते हुए वाहन दुर्घटनाग्रस्त 6 व्यक्ति घायल

पौड़ी: पाबौ के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। इनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वाहन में सवार लोग शादी से लौट रहे थे। मंगलवार को चौकी पाबौ में सूचना मिली कि पाबौ क्षेत्र अंतर्गत एक कार फैड़खाल के पास पाबौ की ओर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी पाबौ मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई है। तत्काल पुलिस टीम ने सभी छह घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया । सभी घायलों को उपचार हेतु खिर्सू अस्पताल में भर्ती किया गया।
घायल व्यक्ति
1-विकास राणा पुत्र बलवंत सिंह राणा निवासी ग्राम डूंगरी पट्टी बाली कण्डारस्यू पाबौ पौड़ी (कार चालक) उम्र 22 वर्ष।
2-उपेंद्र राणा पुत्र कुलबीर सिंह राणा निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष।
3-पूजा पुत्री जसपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष। 4-साक्षी पुत्री रमेश निवासी उपरोक्त उम्र 9 वर्ष ।

गंभीर रूप से घायल
1-रोहित पुत्र दीपक निवासी उपरोक्त उम्र 8 वर्ष । 2-रितिका पुत्री बलवंत सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त।
दुर्घटना का संभावित कारण मोड़ पर वाहन का नियंत्रण से बाहर होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button