Year: 2022
-
अपराध
कोटद्वार से घर जा रहे आर्मी जवान का बाइक दुगड्डा के निकट खाई में गिरा, देर रात हुई घटना
कोटद्वार: देर रात कोटद्वार से अपने गांव जा रहे एक आर्मी जवान का बाइक दुगड्डा के निकट हादसाग्रस्त हो गया।…
Read More » -
अपराध
नाबालिग को भगा लेकर जा रहे पैठाणी के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिन से यहां-वहां घुमा रहा था आरोपी
पाबौ : पैठाणी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पैठाणी पुलिस ने…
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
गुनगुनी धूप में छात्रों को बैठाकर नहीं पढ़ाएंगे गुरुजी, गिरते परीक्षाफल को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया निर्णय, खुले में पढ़ाने पर लग जाएगी क्लास
देहरादून: गुनगुनी धूप का मजा लेकर छात्रों को पढ़ाना अब शिक्षकों को महंगा पड़ सकता है। शिक्षा विभाग ने बच्चों की पढ़ाई कक्षा में ही करवाने का आदेश जारी किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि आजकल विद्यालयों में विद्यार्थियों का पठन पाठन कक्षा कक्ष के बजाए बाहर खुले स्थान पर बैठाकर कराया जा रहा है,जिससे विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई के बजाए आसपास हो रही गतिविधियों में ज्यादा रहता है।उन्होंने कहा कि इससे परिणाम परीक्षाफल पर भी इसका असर पड़ रहा है। अन्य जिलों की तुलना में जिला देहरादून का परीक्षाफल सबसे कम व निम्न स्तर का रहता है जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए विद्यालयों में विद्यार्थियों का पठन पाठन बाहर खुले स्थान में न करते हुए कक्षा कक्ष में करवाया जाए।
Read More » -
अपराध
कोटद्वार से पाबौ-नौठा जा रहा वाहन गुमखाल के नजदीक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल
कोटद्वार: कोटद्वार से पाबौ जा रहा एक वाहन गुमखाल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो…
Read More » -
Uncategorized
POP : भारतीय सैन्य अकादमी से सेना को मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा, पढ़ें- राज्यवार कैडेट्स की सूची
देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को…
Read More » -
अपराध
सात फेरों से पहले खुली दूल्हे की पोल, युवती ने शादी करने से किया मना, खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर कर रहा था शादी, सच्चाई सामने आने पर पड़ा रंग में भंग
देहरादून: सात फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुलने पर रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन के लिबाज में सजी दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी। दरअसल मोहकमपुर के रहने वाले मोहित की एक युवती के साथ जीवनसाथी डाट काम पर मुलाकात हुई। दोनों ने सात फेरे लेने की योजना बनाई। दो साल तक दोनों के बीच प्यार प्रेम चला और मुलाकातें भी हुई।शनिवार को दोनों की एक होटल में शादी होने जा रही थी। इसी बीच रिश्तेदार ने पूछ लिया कि दूल्हा क्या काम करता है तो दुल्हन ने बताया कि वह फौज में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। रिश्तेदार ने जब दूल्हे से पूछा कि कहां तैनात है तो उसने बताया कि वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। रिश्तेदार भी फौज में अधिकारी था सो उन्होंने सारी जानकारी जुटाई तो वहां कोई रोहित नाम का व्यक्ति लेफ्टिनेंट कर्नल नहीं पाया गया। जब दूल्हे से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बता दिया कि वह झूठ बोल रहा था कि वह फौज में लेफ्टिनेंट कर्नल है। कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत आई है। रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Read More » -
धर्म संस्कृति
पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ ही कोटद्वार का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू, श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
कोटद्वार : वैदिक मंत्रोचार के साथ पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ ही कोटद्वार का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या…
Read More » -
अपराध
सतपुली कोटद्वार के बीच कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, पांच लोग घायल, दो की मौत।
पौड़ी : थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कुलाड़ बैंड के पास एक वाहन (UK15C 2901) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त…
Read More » -
अपराध
Big News : अंकिता हत्याकांड में आया नया मोड़, वीआइपी के नाम से उठेगा पर्दा, तीनों आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट
देहरादून: अंकिता हत्याकांड में लंबे समय से वीआइपी को लेकर बना संस्पेंस अब जल्द दूर होगा। एसआइटी ने पुलकित आर्या सहित तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने जा रही है। रविवार को इसकी पुष्टि अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने की है। उन्होंने बताया कि टेस्ट को लेकर जल्द ही कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया जाएगा। दूसरी ओर से एसआइटी 10 दिनों के अंदर-अंदर चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। हत्या, साक्ष्य मिटाने, अपराधिक षड़यंत्र, अनैतिक कार्य के लिए दबाव डालने जैसी धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बता दें कि पौड़ी श्रीनगर की रहने वाली अंकिता भंडारी की आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी। उसका शव 24 अक्टूबर को चीला बैराज से बरामद हुआ था। इस मामले में रिसार्ट के स्वामी पुलकित आर्या सहित इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभी जेल में ही बंद हैं।
Read More » -
अपराध
दर्दनाक हादसा : ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर दोबटा तिराहे के पास कार खाई में गिरी, एक छात्र की मौत, तीन की हालत गंभीर
ऋषिकेश : ऋषिकेश में नीलकंठ मार्ग पर दोबटा तिराहे के पास ऋषिकेश घूमने आए छात्रों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर…
Read More »