कोटद्वार : वैदिक मंत्रोचार के साथ पिंडी और हनुमानजी के महाभिषेक के साथ ही कोटद्वार का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, महोत्सव के संयोजक जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।
इसके बाद 11 कन्याएं ढोल, दमाऊं और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचीं। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल पर कलश की स्थापना के साथ श्री सिद्धबली का पूजन किया गया।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
पलटन बाजार के दुकानदार ने किया मायूस, डोईवाला के समाजसेवी ने स्कूल के बच्चों को जूते देने का किया एलान
13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, इन महिलाओं का हुआ चयन