October 26, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Month: March 2022

देहरादून: विधानसभा चुनावों में दिग्गजों को हराकर सदन तक पहुंचे 70 वि‌धायकों में से 19 पर आपराधिक और 10 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को…

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद अब सवाल यह उठने लगा है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। विधायकों में से कैबिनेट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज का नाम मुख्यमंत्री का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं श्रीनगर सीट से दूसरी बार चुनाव जीते धन सिंह रावत भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पार्टी के रूप देख रही है। वहीं गैर विधायकों में सांसद अनिल बलूनी का नाम भी खूब चर्चाओं में है। बलूनी केंद्रीय संगठन से जुड़े हैं और केंद्र में उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह उन्हें उत्तराखंड की सत्ता की चाबी थमा सकते हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री की दौड़ में कहीं पीछे नहीं है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि…

देहरादून: बहू कोलैंसीडौन विधान सभा सीट से टिकट दिलाने के लिए बागी हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ना तो कांग्रेस को सत्ता की सीढ़ी तक पहुंचा सके और न ही अपनी बहू अनुकृति गुसाईं को जीत दिलवा  सके। बहू की इस हार के साथ ही हरक सिंह की हनक भी खत्म हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की बहू…

देहरादून: अपने छोटे से कार्यकाल में धुंआधार पारी खेलने वाले पुष्कर सिंह धामी ने टीम की नैय्या तो पार लगा दी, लेकिन खुद मझदार में फंस गए। भाजपा को वह पूर्ण बहुमत दिलाने में कामयाब तो हो गए, लेकिन अपनी सीट नहीं बचा पाए, ऐसे में प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भारतीय जनता पाटी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। दस मार्च को मतगणना के बाद हार जीत की स्थिति पता लग सकेगा। इस बार चुनाव आयोग की ओर से वेबसाइट जारी की गई है। जिस पर मतदान की स्थिति का पता कहीं भी बैठ कर  लगाया जा सकता है।आयोग की ओर से वेबसाइट https://result.eci.gov.in/ पर जाकर मतदान की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकता है। मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। 

देहरादून: शुक्रवार को मतगणना से ठीक पहले भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है  कि कांग्रेस इस बार जीत रही है और कांग्रेस 38 से 40 सीटें जीतकर सरकार बना रही हैं। पत्रकारों ने जब हरक सिंह रावत से एग्जिट पोल के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि आज तक उनका आकलन गलत नहीं हुआ है। वह पुरी तरह से जांच परख कर ही यह जानकारी दे रहे हैं।  हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी कई घरों के बाहर भारतीय जनता पाटी के झंडे दिख रहे हैं। यह भाजपा के पक्ष में कोई हल्का संदेश नही है। इसी झंडे वाले संकेत से उन्हें डर सता रहा है कि कहीं भाजपा दोबारा सत्ता में तो नहीं आ रही। लेकिन बाकी के सभी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। हरक…