Day: March 9, 2022

  • 41 सीट के रुझान, भाजपा-कांग्रेस 19-19

    देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: सुबह 8 से 9 बजे तक पोस्टल बैलट की शुरुआती गणना में राज्य में 41 सीट…

    Read More »
  • राजनीति

    चुनाव आयोग की इस साइट पर जा कर घर  बैठे देखें मतगणना

    देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भारतीय जनता पाटी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। दस मार्च को मतगणना के बाद हार जीत की स्थिति पता लग सकेगा। इस बार चुनाव आयोग की ओर से वेबसाइट जारी की गई है। जिस पर मतदान की स्थिति का पता कहीं भी बैठ कर  लगाया जा सकता है।आयोग की ओर से वेबसाइट https://result.eci.gov.in/ पर जाकर मतदान की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकता है। मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा। 

    Read More »
  • राजनीति

    मतगणना से ठीक पहले हरक सिंह आए सामने, कहा कांग्रेस बना रही सरकार

    देहरादून: शुक्रवार को मतगणना से ठीक पहले भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है  कि कांग्रेस इस बार जीत रही है और कांग्रेस 38 से 40 सीटें जीतकर सरकार बना रही हैं। पत्रकारों ने जब हरक सिंह रावत से एग्जिट पोल के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि आज तक उनका आकलन गलत नहीं हुआ है। वह पुरी तरह से जांच परख कर ही यह जानकारी दे रहे हैं।  हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी कई घरों के बाहर भारतीय जनता पाटी के झंडे दिख रहे हैं। यह भाजपा के पक्ष में कोई हल्का संदेश नही है। इसी झंडे वाले संकेत से उन्हें डर सता रहा है कि कहीं भाजपा दोबारा सत्ता में तो नहीं आ रही। लेकिन बाकी के सभी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा को जो कुछ वोट पड़ी है। वह प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर पड़ी है हालांकि इस बार 2014, 2017 और 2019 वाला प्रधानमंत्री मोदी का जादू नही चल रहा है। 

    Read More »
Back to top button