देहरादून: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी नेता उभर नहीं पा रहे हैं। शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। कहा कि हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को तैयार हैं।
दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। हरीश की यह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका मानी जा रही है। उनके राजनीतिक भविष्य के साथ उन मुद्दों पर भी बहस शुरू हो गई है, जिन्हें वह उठाते रहे हैं। हरीश की मानें तो वह इस पर मंथन करेंगे।
उनकी आगे की रणनीति क्या रहेगी इस पर कहना अभी जल्दबाजी होगा। फिलहाल वह जनादेश को स्वीकार करते हुए हार की जिम्मेदारी लेते हैं। हरीश रावत को पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। अघोषित तौर पर वह सीएम पद का चेहरा भी थे, लेकिन इस बार भी भाजपा की आंधी में वह लालकुआं का किला नहीं बचा पाए।

More Stories
Breaking: गणेश गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह कैंपेन कमेटी के चेयरमैन
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट
BIG NEWS: यशपाल आर्य एवं प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष को लिखा पत्र