देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद अब सवाल यह उठने लगा है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। विधायकों में से कैबिनेट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज का नाम मुख्यमंत्री का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं श्रीनगर सीट से दूसरी बार चुनाव जीते धन सिंह रावत भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पार्टी के रूप देख रही है। वहीं गैर विधायकों में सांसद अनिल बलूनी का नाम भी खूब चर्चाओं में है। बलूनी केंद्रीय संगठन से जुड़े हैं और केंद्र में उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह उन्हें उत्तराखंड की सत्ता की चाबी थमा सकते हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री की दौड़ में कहीं पीछे नहीं है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि चुनाव से ठीक पहले निशंक की सरगर्मियां बढ़ गई थी। पार्टी के कद्दावर नेता होने के चलते उन्हें राजनीति के बारे में काफी जानकारी भी है और वह एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर सकता है। सतपाल महाराज व धन सिंह रावत लगातार दूसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं। दोनों पौड़ी जिले से हैं और वहां सभी छह सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
More Stories
वीडियो: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पद से इस्तीफा देने का किया एलान, विवादित बयान के बाद उठे थे विरोध के सुर
भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष, दून में सिद्धार्थ तो कोटद्वार में राजगौरव को कमान, देखें पूरी सूची
ऋषिकेश में शंभु हुए ‘पास’, मास्टर हो गए फेल, दीपक भी बुझ गया