देहरादून: यू ट्यूबर बॉबी कटारिया का सड़क पर कुर्सी लगाकर शराब पीने का एक फोटो वायरल हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने जब फ़ोटो की जांच करवाई तो वह देहरादून के कैंट क्षेत्र की निकली। बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट कोतवाली में अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने उसे बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेज दिया है। उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाये रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है। ऑपरेशन के तहत अब तक कई मुकदमे दर्ज भी किए जा चुके हैं। बुधवार को बॉबी कटारिया की एक फोटो वायरल हुई जिसमें वह खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब पीते दिख रहे हैं। डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

More Stories
LUCC स्कैम: विदेश भागे सरगना समीर अग्रवाल की तलाश तेज, 05 सहयोगी गिरफ्तार
विक्रम शर्मा हत्याकांड में शामिल बदमाश सहारनपुर से गिरफ्तार, किए कई खुलासे
पिता की वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक की पुलिस ने उतारी खुमारी