अपराध

गुंडागर्दी : हाथ में तेजाब की बोतल लेकर बनाया धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव, परिजनों को भी मारने की दी धमकी

हरिद्वार: हरिद्वार में एक सरफिरे ने गुंडागर्दी का नंगा नाख दिखाया। हाथ में तेजाब की बोतल लेकर पहुंचे आरोपी ने एक युवक को जबरदस्ती रोककर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। वहीं युवती के परिजनों को भी मारने की धमकी दी। युवती ने किसी तरह से हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक रोहालकी किशनपुर बहादराबाद की एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बीते बुधवार शाम को कुछ सामान लेने के लिए माल में आई थी। यहां पर उसे रिजवान निवासी रावली महदूद ने जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया।इसके बाद जब वह वापस घर जा रही थी तो रिजवान ने उसे डैंसों चौक पर रोक लिया और उसे जबरदस्ती अपने साथ चलने के लिए कहने लगा।

वह उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और हाथ में पकड़ी तेजाब की बोतल को उसके ऊपर डालने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button