उत्तराखंड में सात आईएएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के जिलाधिकारी भी बदले, देखिए लिस्ट


देहरादून: उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सात आइएएस और तीन जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। सरकार ने नैनीताल के डीएम धिराज गर्ब्जाल का कद बढ़ा दिया गया है. नैनीताल के डीएम रहे धीराज गबर्याल को अब कुमाऊं मंडल विकास निगम का एमडी बना दिया गया है।
वहीं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल को देहरादून नगर आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है। अपर सचिव रंजना को परिवहन निगम के एमडी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी तैनात किया गया है।
चंपावत और चमोली के बदले गए एडीएम
विनीत तोमर को चंपावत के डीएम से हटा के परिवहन निगम में एमडी की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीसीएस अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के एडीएम पद से हटा दिया गया है। हेमंत कुमार वर्मा को अब चंपावत के नए एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के एडीएम से हटा के चमोली का एडीएम बनाया गया है।



