March 8, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

घुसपैठ कर देहरादून पहुंची बांग्लादेशी महिलाएं, दून पुलिस की नजर से नहीं बच पाई

देहरादून: ऑपरेशन कालनेमि अभियान को साकार करते हुए दून पुलिस ने एक बड़ी सफलता पाई है। घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने के बाद देहरादून पहुंची दो बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र चंद्रबनी से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं छह माह से क्षेत्र में रह रही थी। इससे पहले वह दिल्ली में भी रहकर आई हैँ। गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाओं की पहचान यासमीन निवासी होल्डिंग शहीद मिया कालोनी, ग्राम तेर रतन पोस्ट सिलहट सदर, सिलहट नगर निगम सिलहट बांग्लादेश व राशिदा बेगम निवासी ग्राम रामों थाना व जिला चटग्राम बांग्लादेश के रूप में हुई है। दून पुलिस अब तक सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफतार कर चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले तथा छदम वेष धारण कर लोगो को भय व लोभ दिखाकर ठगने वाले फर्जी बाबाओं के विरुद्ध आपरेशन कालनेमि के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गहनता से चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैँ। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस, एलआइयू व एसओजी की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान पूजा विहार चंद्रबनी क्षेत्र से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया।

गहनता से पूछताछ करने व तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनों महिलाओं ने अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल सीमा से भारतीय सीमा में घुसपैठ करना स्वीकार किया। दोनों महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया। जिसके आधार पर दोनों बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट करने के संबंध कार्रवाई की जा रही है।

About Author