अपराध

‘हाथ की चूड़ी कपाल बिंदुली, पूरा सिंगार मिहनी ल्याला’ गाने पर बाइक पर स्टंट करते हुए युवती ने बनाई रील, पुलिस ने बाइक की सीज, मांगी माफी, तब छूटी जान

देहरादून: ‘हाथ की चूड़ी कपाल बिंदुली, पूरा सिंगार मिहनी ल्याला’ गाने पर बाइक में स्टंट कर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने पर बाइक सीज कर दी है। युवक व युवती की ओर से माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ा गया। तीन दिनों से इंस्टाग्राम पर रायपुर क्षेत्र में सोडा सरोली से थानो रोड पर एक युवती की बाइक पर स्टंट करते हुए दिख रही थी। युवती के मोटरसाइकिल चलाने के दौरान डांस करने तथा खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाते हुए प्रसारित वीडियो के संबंध में जानकारी जुटाई गई। यातायात पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने वाहन के स्वामी के नाम पता की जानकारी जुटाई।

पांच जून को वाहन स्वामी का चालान खतरनाक तरीके से वाहन संचालित करने में किया गया। वाहन स्वामी को चालान का मैसेज प्रेषित किया गया। वाहन स्वामी मोहित कुमार निवासी पोस्ट खुर्जा जक्शन बुलंदशहर और वाहन चला रही युवती पूजा को कांउसलिंग के लिए यातायात कार्यालय बुलाया गया, जिसमें वाहन स्वामी ने गलती के लिए माफी मांगी और इस प्रकार की पुनरावृति न किए जाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button