अपराध

वीडियो: उत्तराखंड में फिर थूक जेहाद, मेले में रोटियों पर थूक लगाते पकड़े गए आमिर और फिरासत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में फिर थूक जिहाद का मामला सामने आया है। बागेश्वर में सरयू नदी के तट पर चल रहे उत्तरायणी मेले में रामपुर से आए मुस्लिम समुदाय के दो युवकों को थूक लगाकर रोटी बनाते हुए पकड़ा गया है। इन युवकों ने मेले में दुकान लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बवाल की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले वीडियो को सत्यापित कराया और पुष्टि होने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

मेले में रोटिनपर थूक लगाकर रोटियां बनाता युवक।

इस वीडियो में थूक लगाकर रोटी बनाते हुए एक युवक दिख रहा है। जबकि दूसरा उसके पास में ही खड़ा है और उसका समर्थन कर रहा है। वीडियो बागेश्वर उत्तरायणी का होने के बाद रात में ही पुलिस टीम से सत्यापन कराया गया तो मामला सही निकला। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी। सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका नाम आमिर और फिरासत निवासी टांडा बदली जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) है। इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button