अपराध

ब्रेकिंग…हल्द्वानी में जहां उपद्रवियों ने तांडव मचाया वहां बनेगा पुलिस थाना

हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस थाना खोलने की घोषणा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।

सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button