अपराध

सहस्त्रधारा में युवक-युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पौड़ी के तीन युवक हिरासत में लिए

देहरादून: सहस्त्रधारा में एक बार फिर युवक-युवतियां के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो में युवक युवती पर थप्पड़ मार रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए राजपुर थाना पुलिस ने पौड़ी गढ़वाल के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवती की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सकती है।

चौकी प्रभारी आइटी पार्क दीपक द्विवेदी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 10 अप्रैल को युवक व युवतियां अलग-अलग ग्रुप में पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा घूमने गए थे। इस दौरान युवकों ने युवती पर कोई टिप्पणी कर दी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने युवती को थप्पड़ मारा, जिसके बाद युवती भी युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रही है। उन्होंने बताया कि युवती के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है, यदि उनकी ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने स्कूटी के के नंबर से लगाया युवकों का पता
दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक एक युवती के साथ मारपीट कर रहे हैँ। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए स्कूटी का नंबर ट्रेस करते हुए मारपीट करने वाले युवक प्रमोद सिंह, आकाश सिंह व गौरव रावत तीनों निवासी ग्राम झलपडी, श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनकी स्कूटी सीज कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button