अपराध

दुस्साहस: धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर यूपी की किशोरी की दून में हत्या

देहरादून: हिन्दू युवती के धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर दरिंदों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने किशोरी का शव कंडोली के जंगल से बरामद किया है। किशोरी की हत्या के जुर्म में यूपी व देहरादून पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान जिब्राइल, रज्जव, जुबैर तथा शमशाद निवासी ग्राम गौरिया, थाना पढुवा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी मोहल्ला मेहूंवाला, मदिना मस्जिद के पास, पटेलनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी की 17 वर्षीय किशोरी 26 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में जिला लखीमपुर खीरी के अंतर्गत पड़ते थाना पढुवा में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बुधवार रात को थाना पढुवा से एसआइ संदीप यादव देहरादून पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी। दून पुलिस ने लखीमपुर खीरी पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन चलाते हुए शक के आधार पर आरोपी जिब्राइल उसके पिता रज्जव, भाई जुबैर तथा शमशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ देहरादून लेकर आए थे। आरोपियों ने किशोरी पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। किशोरी ने धर्मांतरण करने से इंकार किया तो वह किशोरी को प्रेमनगर के जंगल में ले गए। यहां पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को जंगल में ही फेंक दिया था। जिब्राइल की निशानदेही पर पुलिस ने लोअर कंडोली प्रेमनगर के जंगल से किशोरी के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उन्हें अपने साथ लखीमपुर खीरी ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button