रोजगार समाचार

नौजवानों के लिए खुशखबरी, कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर मंगलवार को निकलने जा रहा है भर्ती का विज्ञापन, नए साल में यह रहेगा भर्तियों का शैड्यूल

देहरादून: प्रदेश के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मंगलवार को जारी करेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य लोक सेवा आयोग अब पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी कर चुका है।अब अगली भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसके तहत विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक की भर्ती होनी है। पहले इसके अधियाचन में कुछ खामियां थीं, जो दूर कर ली गई हैं। आयोग मंगलवार को इसका विज्ञापन जारी करेगा। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि तैयारी पूरी है। मंगलवार की शाम तक या बुधवार की सुबह नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए अगले साल पांच मार्च को परीक्षा प्रस्तावित है।

राज्य लोक सेवा आयोग 18 दिसंबर को पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। कैलेंडर के हिसाब से आयोग दिसंबर में कोई नई भर्ती नहीं निकालेगा। अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोग कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button