देहरादून: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट के आरोप में नामजद पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे आरोपी दिव्य प्रताप के पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना राजपुर में दर्ज मुकदमे नामजद आरोपी दिव्य प्रताप सिंह को पुलिस ने 17 नवंबर 2025 को नोटिस भेजकर अपने बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिवस का समय प्रदान किया गया था।
निर्धारित अवधि के दौरान गुरुवार को आरोपी की ओर से उसके अधिवक्ता थाना राजपुर पर उपस्थित हुए। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी दिव्य प्रताप सिंह वर्तमान में मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, फरीदाबाद तथा KSSR नई दिल्ली में इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हैं, जो 18 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित है। साथ ही मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस की तरफ से एसएसपी देहरादून को संबोधित करते हुए 30 नवंबर 2025 तक का समय देने का अनुरोध पत्र विवेचक को दिया गया।
अधिवक्ता ने यह भी कहा गया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम (नए कानून) के प्रावधानों के अनुसार आरोपी का बयान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी दर्ज किया जा सकता है। इस अनुरोध पर विवेचक उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी ने आरोपी के वीडियो कॉल के माध्यम से प्रारंभिक बयान दर्ज किए गए, जिनकी रिकॉर्डिंग भी की गई है। आरोपी को यह कड़ी हिदायत दी गई कि प्रशिक्षण संस्थान से शीघ्र से शीघ्र अवकाश या अनुमति प्राप्त कर वह व्यक्तिगत रूप से थाना राजपुर पर उपस्थित होकर अपना विस्तृत बयान दर्ज कराए।
वीडियो कॉल से दर्ज प्रारंभिक बयान में आरोपी दिव्य प्रताप सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता पक्ष की टैक्सी के चालक को बार-बार हॉर्न दिए जाने तथा साइड न देने की स्थिति के कारण विवाद उत्पन्न हुआ था । मुझे यह प्रतीत हुआ कि टैक्सी चालक शराब या अन्य किसी नशे के कारण साइड नहीं दे रहा है जिस कारण टैक्सी चालक के साथ मारपीट होने की बात स्वीकार की, परंतु शिकायतकर्ता पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर यशोर्धन के साथ टैक्सी सवारी समझ कर किसी भी प्रकार की मारपीट, गाली-गलौज अथवा अभद्र व्यवहार करने से इनकार किया। आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह प्रयास करेगा कि ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से अनुमति प्राप्त कर शीघ्र ही थाना राजपुर उपस्थित होकर अपना विस्तृत कथन दर्ज करा देगा ।

More Stories
किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोपी रैफी को भेजा जेल, दो किशोर पहुंचे बाल सुधार गृह
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी